पलामूः पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत सिलदाग पंचायत में कार्यरत रोजगार सेवक सुनील कुमार को एसीबी की टीम ने शुक्रवार को छह हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी रोजगार सेवक दीदी बाड़ी योजना को पास कराने के एवज में एक ग्रामीण से 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था.
लाभुक ने रोजगार सेवक से अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा था कि वह गरीब है और इतनी रकम नहीं दे सकता. इसके बावजूद रोजगार सेवक सुनील कुमार बिना रिश्वत के काम करने को तैयार नहीं हुआ.
इसके बाद ने पूरे मामले की जानकारी एसीबी को दी गई. शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने एक टीम गठित की और शुक्रवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने रोजगार सेवक को छह हजार रुपये दिये, उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.
