पहलगाम में हुए हमले के बाद सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी में भाषा विभाग में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर डॉ माद्री काकोटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
प्रोफेसर माद्री काकोटी के खिलाफ यह प्राथमिकी हसरतगंज थाने में जतिन उर्फ मनमोहन शुक्ला की शिकायत पर दर्ज की गई है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि वह एक्स हैंडल पर अपने पोस्ट से ‘भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता पर लगातार हमला कर रही हैं’.