Author: Niraj Sinha
झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अनियमतता की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने कोडरमा से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी ने सीआईडी में दर्ज कांड संख्या 16/2026 के तहत यह कार्रवाई की है. हालांकि सजीत अप्राथमिक अभियुक्त है. गिरफ्तार आरोपियों में एक यूट्यूबर और दूसरा एक सामाजिक ट्रस्ट का संचालक शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश प्रसाद यादव और संदीप कुमार के रूप में हुई है.
तहलका के एडिटर-इन-चीफ़ रहे तरुण तेजपाल ने रेप के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद गोवा की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है. पीटीआई के मुताबिक़, उन्होंने कहा, “मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि हम सुप्रीम कोर्ट में हैं, हमें यकीन है कि न्याय मिलेगा.” तरुण तेजपाल को पिछले महीने बॉम्बे हाई कोर्ट ने रेप के मामले में 10 साल जेल की सज़ा सुनाई है. नवंबर 2013 में तरुण तेजपाल के ख़िलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया था. सेशन कोर्ट से साल 2021…
e will implement the Uniform Civil Code in the 21 BJP-ruled states before 2029: Home Minister Amit Shah.
रांची। छह अगस्त से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर बुधवार को हुई सर्वदलीय बैठक में जेपीएससी, जेएसएससी की गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में आंदोलन और प्रदर्शन कर रहे छात्रों का मुद्दा छाया रहा. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधायक जयराम कुमार महतो ने सरकार से इस मसले पर पहल करने की बात कही. बैठक में नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे स्वंय या सरकार का प्रतिनिधिमंडल आंदोलनरत छात्रों से जल्द मुलाकात करें. उन्होंने कहा कि छात्रों की व्यथा और मांग जायज है. इस मामले में समाधान…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ बस्तर की सामाजिक परंपराओं के प्रमुख मांझी-चालकी और बस्तर पंडुम के विजेताओं से संवाद किया. इस अवसर पर पहली बार बस्तरवासी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में राष्ट्रपति भवन पहुंचे. बस्तर की संस्कृति की दिखी झलक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ बस्तर की सामाजिक परंपराओं के प्रमुख मांझी-चालकी और बस्तर पंडुम के विजेताओं से संवाद करना गौरवपूर्ण अवसर रहा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन में पहली बार…
रांचीः झारखंड कैडर की सीनियर आईपीएस अधिकारी अन्नेपु विजयालक्ष्मी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (सेंट्रल डेपुटेशन) पर जाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से विरमित कर दिया गया है. इनके अलावा चंदन झा को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित किया गया है. विजयालक्ष्मी साल 2006 बैच की झारखंड कैडर की आईपीएस अफसर हैं और उन्होंने राज्य में कई अहम पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभाई है. हाल ही में भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुलाने के निर्देश जारी किए थे. झारखंड पुलिस में आईजी प्रशिक्षण ए. विजयालक्ष्मी अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में आईजी होंगी.…
रांची: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान (रिम्स-2) के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है. सुनवाई को दौरान आयोग ने रिम्स 2 के लिए रैयतों की अधिग्रहित जमीन के बारे में रिपोर्ट तलब की है. आयोग की ओर से आदेश दिया गया है कि जब तक आयोग के समक्ष इस मामले की सुनवाई चल रही है, तब तक किसी तरह का कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाए. आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने बताया है कि अनुसूचित जनजाति आयोग ने 15 शिकायतों पर सुनवाई की. गढ़वा, पलामू, रांची, बोकारो, जामताड़ा सहित…
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आने के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस और राजद के बीच तकरार बढ़ी है. आंकड़े रहने के बाद भी कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा क्रॉस वोटिंग की वजह से हार गए. इस हार ने कांग्रेस को परेशान किया है. दरअसल, प्रणव झा कांग्रेस नेतृत्व की पसंद के उम्मीदवार थे और झारखंड से एक सीट निकालने के लिए पार्टी ने हर संभव रणनीतिक कोशिशें की थीं. उधर मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने से पार्टी वैसे ही परेशान रही. यह मामला राजनीतिक सुर्खियों…
उपेन्द्र कुशवाहा को एक बार फिर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. शनिवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ. अधिवेशन में सर्वसम्मति से पार्टी के संस्थापक और सीनियर नेता उपेन्द्र कुशवाहा को कार्यकाल (2026-29) के लिए फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपेन्द्र कुशवाहा ने अपने बेटे और बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर कहा, “किसी तरह के भ्रम में आने की जरूरत नहीं है. निश्चिंत रहिए बिहार में जब तक एनडीए सरकार रहेगी दीपक प्रकाश मंत्री रहेंगे.” पार्टी…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us