घाटशिलाः झारखंड में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रचार शबाब पर है. जेएमएम की स्टार कैंपेनर कल्पना सोरेन ने पार्टी उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में एक चुनावी सभा में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रगों में, यह शामिल है कि लड़ जाएँगे, मर जाएँगे, लेकिन झुकेंगे नहीं.
मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें साजिश के तहत जेल बेजा गया, लेकिन वे टूटे नहीं झुके नहीं.
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को इसलिए जेल भेजा गया, क्योंकि उन्होंने झारखंड के आदिवासी–मूलवासी, दलित, और पिछड़े वर्गों के लिए निःस्वार्थ भाव से काम किया. उन्होंने सर्वजन पेंशन योजना के माध्यम से बुजुर्गों को सम्मान दिया.
किशोरी समृद्धि योजना से झारखंड की बेटियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ा, जिसके अंतर्गत 40 हज़ार बच्चियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी गई.
उन्होंने अबुआ आवास योजना के माध्यम से झारखंड के गरीब परिवारों को अपना घर देने का संकल्प पूरा किया.
आज झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक एवं माननीय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन जी ने घाटशिला उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी श्री सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।अपने भावनात्मक संबोधन की शुरुआत करते हुए कल्पना सोरेन जी ने कहा कि वे स्वर्गीय रामदास सोरेन जी को नमन करती हैं — जो इस क्षेत्र के आपके भाई, दादा, और मांझी बाबा थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को जेल भेजा गया, क्योंकि उन्होंने झारखंड के आदिवासी–मूलवासी, दलित, और पिछड़े वर्गों के लिए निःस्वार्थ भाव से काम किया।
उन्होंने सर्वजन पेंशन योजना के माध्यम से बुजुर्गों को सम्मान दिया,
किशोरी समृद्धि योजना से झारखंड की बेटियों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ा — जिसके अंतर्गत 40 हज़ार बच्चियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी गई.
कल्पना सोरेन ने जनता से अपील करते हुए कहा कि 11 नवम्बर को भारी संख्या में मतदान कर सोमेश सोरेन को विजयी बनाएं और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही सरकार को मजबूती प्रदान करें. सोमेश को वोट इसलिए भी दें कि वे एक झारखंड आंदोलनकारी और घाटशिला के विकास को लेकर प्रतिबद्ध दिवंगत रामदास सोरेन के पुत्र हैं.
