रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि पण्डित दीनदयाल जी एक व्यक्ति नहीं,विचार थे. उनकाका जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति एवं राष्ट्र को समर्पित था. उन्होंने देश के शोषित वंचित, पिछड़े, एवं आदिवासियों के जीवन उत्थान के लिए खुद को समर्पित कर दिया था.
भाजपा, रांची महानगर जिला कार्यालय में गुरुवार को अंत्योदय के प्रणेता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की 109 वीं जयंती पर आयोजित “संगोष्ठी” में बोलते हुए रघुवर दास ने कहा कि पण्डित जी की परिकल्पना को आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आगे बढ़ा रहें हैं.
उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी जी के पदचिह्नों पर चलकर की भारत दुनिया की प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया.
रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि पण्डित जी का विचार आज हर भारतवासी के लिए प्रासंगिक है. उन्होंने संपूर्ण जीवन सादगी से जिया और खुद को राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया.
हटिया के विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि पण्डित दीनदयाल जी की एकात्म मानववाद की सिद्धांत भारत को अन्य देशों से अलग बनाया है. दीनदयाल जी का एकात्म मानववाद की अवधारणा समाज के अंतिम व्यक्ति तक उम्मीद की किरण जगाई है.
महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि पंडित जी हम सभी के प्रेरणास्त्रोत हैं. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार के कार्यों को जन– जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.
महानगर महामंत्री जीतेंद्र वर्मा ने दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श, विचार को आत्मसात करने पर जोर देते हुए कहा कि दीनदयाल जी राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित थे.
संगोष्ठी में सुबोध सिंह गुड्डू, ऊषा पांडेय, जीतेंद्र वर्मा, प्रेम मित्तल, अरुण झा, अमित कुमार, संजय टोप्पो, राजू सिंह, बसंत दास, अनीता वर्मा, संजीव चौधरी, विनय सिंह, बीना मिश्रा, पूनम जयसवाल, विकास रवि, रवि मुंडा, सोनू सिंह, पायल सोनी, रमित नारायण सिंह, बलसाय महतो, राकेश शर्मा, राहुल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहें एवं पंडित जी की चित्र पर अपनी श्रद्धा– सुमन अर्पित किया.
