Author: Fact File

रांचीः भाजपा नेता और पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. शुक्रवार की रात करीब 8.40 बजे रांची स्थित सैमफोर्ड अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस लीं. वे लंबे समय से स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रही थीं. गुरुवार की रात उन्हें सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया. लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका. विमला प्रधान आदिवासियों के लिए सुरक्षित सिमडेगा से दो बार भाजपा की विधायक रहीं. गोंड जाति के उत्थान के लिए उन्होंने कई कार्य किए. सहज, सरल और अनुशासतिक स्वभाव की विमला प्रधान ने सार्वजनिक जीवन में खासी लोकप्रियता हासिल…

Read More

रांचीः कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नवंबर के प्रथम सप्ताह में झारखंड दौरे पर आएंगे. यहां वे दो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. इन दो कार्यक्रमों के तहत खूंटी में ग्राम प्रधानों के साथ पेसा नियमावली पर संवाद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. राहुल गांधी का दूसरा कार्यक्रम रांची में होगा. इसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों का प्रशिक्षण तथा उनके परिजनों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी. इस बैठक में राहुल गांधी पार्टी के जिला अध्यक्षों को संबोधित करेंगे और पार्टी संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे. पार्टी के झारखंड प्रभारी के. राजू ने प्रदेश कांग्रेस…

Read More

रांचीः राज्य सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग की 11वीं-13वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा से हुई नियुक्तियों को रद्द करने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में अपना विस्तृत जवाब दाखिल किया है. इसमें सरकार ने बताया है कि यदि परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का दायरा इतना व्यापक हो कि दोषी और निर्दोष अभ्यर्थियों को अलग करना संभव न रह जाए, तो पूरी चयन प्रक्रिया को रद्द करना ही आवश्यक हो जाता है. कार्मिक विभाग की ओर से दाखिल शपथपत्र में सरकार ने कहा है कि 18 अगस्त 2026 की अधिसूचना किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं है, बल्कि…

Read More

पश्चिम बंगाल की प्रतिष्ठित नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार हो गए हैं. ऐसा कांग्रेस ने ही दावा किया है. कांग्रेस की ओर से बताया जा रहा है 2007 में जमीन अधिग्रहण के विरोध को लेकर एक पुराने मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की गिरफ्तारी हुई है. पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सुभंकर सरकार ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा है कि पुलिस ने गिरफ्तारी की कोई वजह नहीं बतायी है. जाहिर तौर पर उपचुनाव को लेकर बंगाल की सियासत गरमा गई है. उधर नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान के पर्चा वापस…

Read More

बेरमोः सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने छापेमारी कर सीएमपीएफ और पेंशन भुगतान के नाम पर 18 हजार रुपये रिश्वत लेते दो डीलिंग क्लर्क को गिरफ्तार किया है. धनबाद सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई करते हुए सीएमपीएफ डीलिंग क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन डीलिंग क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम अपने साथ ले गयी. जानकारी के मुताबिक सेवानिवृत्त कर्मी रसूल जमा की शिकायत पर सीबीआई की टीम ने शिकंजा कसा है. दरअसल, सेवानिवृत्त कर्मचारी के सीएमपीएफ और…

Read More

रांचीः बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित हेर-फेर के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन की हस्तक्षेप याचिका खारिज कर दी है. हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब मामले में आरोप गठन की कार्यवाही के दौरान हेमंत सोरेन को 19 सितंबर को पीएमएलए की विशेष अदालत में हाजिर होना होगा. दरअसल, शनिवार यानी 19 सितंबर को निचली अदालत में आरोप गठन पर सुनवाई है. हेमंत सोरेन की ओर से दायर याचिका में उनके डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज करने के विशेष अदालत के आदेश पर 19 सितंबर तक रोक लगाने का आग्रह किया गया था. साथ ही…

Read More

आईआरटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में राजद प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू यादव उनकी पत्नी, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव समेत नौ आरोपियों के खिलाफ धनशोधन के आरोप तय कर दिए हैं. अदालत ने इस मामले में सात आरोपियों को आरोपमुक्त (डिस्चार्ज) कर दिया है. अदालत ने कहा कि प्रथम दृष्टया उपलब्ध सामग्री से लालू यादव के रेल मंत्री रहते पद के दुरुपयोग और अपराध से अर्जित आय को लेकर मजबूत संदेह पैदा होता है. इससे पहले आईआरसीटीसी से जुड़े कथित घोटाले से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के केस में…

Read More

रांची: रांची के सेटेलाइट कॉलोनी के निकट एचईसी की जमीन पर से प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान पर झारखंड हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है. शुक्रवार को जस्टिस आनंदा सेन की अदालत ने रांची के डीसी और एसएसपी को प्रशासन की कार्रवाई तत्काल रोकने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वाले लोगों को 31 दिसंबर तक खुद अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है. अदालत के आदेश के बाद एचईसी बाईपास रोड पर प्रशासन की ओर से चल रही कार्रवाई फिलहाल थम गई है. कोर्ट ने बारिश के मौसम और आगामी त्योहारों को…

Read More

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रहे विवाद के बीच ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुट को चुनाव आयोग ने नया नाम और पार्टी के लिए नया सिंबल दिया है. अब ममता बनर्जी के गुट का नाम ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ होगा. चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी की पार्टी का सिंबल ‘फुटबॉल प्लेयर’ दिया है. जबकि अरूप रॉय के नेतृत्व वाले धड़े को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम दिया गया है और इस पार्टी का सिंबल ‘एनवेलप’ होगा. वहीं समाचार एजेंसी एएनआई ने चुनाव आयोग के आदेश की कॉपी एक्स पर साझा की है. समाचार एजेंसी भाषा की एक…

Read More

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन और सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने यूपी कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की ‘राज्य सलाहकार परिषद’के गठन की आधिकारिक घोषणा की है. इस कमेटी में 100 लोगों के नाम शामिल हैं, जो अल्पसंख्यक विभाग को सलाह देंगे. यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना शुक्ला मोना, यूपी कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन सोहेल अख्तर अंसारी, सांसद इमरान मसूद, सलमान खुर्शीद, रूबी खान, महमूद खान समेत 100 लोगों को इसमें शामिल किया गया है.   इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के…

Read More