रांचीः दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम के मद्देनजर आईजी मनोज कौशिक ने एसएसपी कार्यालय में बैठक की. इस बैठक में उनहोंने पूजा पंडालों तथा मेले को लेकर सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक निर्देश दिए.
शनिवार को हुई इस बैठक में रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के डीएसपी मौजूद रहे.
बैठक में पूजा पंडालों की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग जैसे तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.
आईजी ने बताया है कि पुलिस का पूरा फोकस शांति व्यवस्था बनाए रखने पर है. संवेदनशील इलाकों की पहचान कर ली गई है और वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा. ड्रोन से निगरानी और सीसीटीवी की मदद ली जाएगी. साथ ही पूजा पंडालों के पास अस्थायी कंट्रोल रूम और क्विक रिस्पॉन्स टीम भी तैनात की जाएगी.
शहर में दो कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के अलावा 5000 से अधिक फोर्स की तैनाती की गई है. पुलिस ने शहर के लोगों से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी और अफवाह को रोकने के लि आम लोगों से भी सहयोग की अपील की.
प्रशासन की ओर पूजा आयोजकों के साथ समन्वय बैठक कर उन्हें गाइडलाइन की जानकारी दी जा रही है.
