रांचीः झारखंड के बड़े कारोबारी और नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय सिंह की गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई तेज हो गई है.
जांच एजेंसी अब शराब घोटाले में भी विनय़ सिंह की संलिप्तता को खंगालने में जुटी है.
इसी सिलसिले में सोमवार को विनय सिंह के दो ठिकानों- गुमला और हजारीबाग में नेक्सजन के शोरूम को सील कर दिया है. शोरूम से कंप्यूटर के हार्ड डिस्क सहित अन्य सामान को जब्त किया गया है.
इससे पहले रांची में विनय सिंह से जुडे अलग- अलग ठिकानों पर छापेमारी कर जांच एजेंसी ने 198 फाइलें कंप्यूटर के 27 सीपीयू, एक लैपटॉप जमीन से संबंधित चार दस्तावेज और दो मोबाइल फोन जब्त किए थे.
एसीबी ने छापेमारी के बाद हजारीबाग शोरूम के बाहर एक नोटिस भी चस्पा कर दिया है. नोटिस में लिखा है, ‘एसीबी रांची थाना कांड संख्या 09/25 दिनांक 20.05.2025 के अनुसंधान के क्रम में 28.09.2025 को तलाशी की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी है. इसे देखते हुए शोरूम को अस्थायी रूप से सील किया गया है.’
गौरतलब है कि 20 मई को दर्ज यह केस शराब घोटाले से संबंधित है. इसमें उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे सहित विभागीय अधिकारी व अन्य आरोपित बनाए गए थे.
विनय चौबे और अन्य की अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन इस केस में उन सभी को जमानत मिल गई
वन भूमि घोटाले में
पिछले मंगलवार को जांच एजेंसी ने विनय सिंह को गिरफ्तार किया था. उन पर हजारीबाग में गैर मजरुआ खास किस्म की जमीन की अवैध तरीके से जमाबंदी कराने का आरोप है.. इस मामले में वे प्राथमिकी अभियुक्त थे.
विनय सिंह नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक हैं. उनके कई राजनेताओं और आला अफसरों से अच्छे ताल्लुकात रहे हैं.
एसीबी ने यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हजारीबाग थाना काण्ड सं0-11/25 में की है.
