बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की नैया खेते तेजस्वी यादव वादे का पिटारा खोलते नजर आ रहे हैं. उन्होंने जीविका दीदियों और संविदाकर्मियों के लिए बड़ा वायदा किया है.
तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा है, “जीविका दीदियों (कम्युनिटी मोबिलाइजर) को स्थाई कर उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा. जीविका दीदियों का वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएगा.”
उन्होंने यह भी लिखा है कि प्रदेश में कार्यरत सभी संविदाकर्मियों को स्थायी किया जाएगा. “विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण झेल रहे संविदाकर्मियों को अब एक साथ स्थाई किया जाएगा.”
चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने 21 जून से अक्तूबर के पहले हफ़्ते तक कम से कम 15 ऐसी घोषणाएं की हैं जिसके जरिए महिलाओं, बुजुर्गों से लेकर समाज के हर वर्ग ख़ास तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है.
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना जिसके तहत आवेदन करने वाली महिला को अपना रोजगार शुरू करने के लिए पहली किश्त के तौर पर 10 हज़ार रुपये मिलेंगे.
छह माह बाद इसकी समीक्षा होगी और 2 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता मिलेगी.
इस सहायता में सितंबर के अंत तक 1 करोड़ 11 लाख 58 हज़ार 840 महिलाओं ने इसके लिए आवेदन किया था.
