बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 121 सीट पर मतदान संपन्न हो गया.
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि शाम तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 3.75 करोड़ मतदाताओं में करीब 64.46 प्रतिशतने मतदान किया है.
उन्होंने बताया कि अंतिम मतदान प्रतिशत के आंकड़े के इससे अधिक रहने की संभावना है.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुआ. कुछ स्थानों पर छिटपुट घटनाओं के अलावा कहीं से कोई बड़ी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली.
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक पुरूषों की तुलना में महिला वोटरों ने अधिक मतदान का इस्तेमाल किया गया है.
चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, शाम 6 बजे तक 64.46 प्रतिशत मतदान हुआ है. समस्तीपुर जिले में सबसे अधिक 66.65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया.
सबसे ज्यादा बेगूसराय में
जिलावार आंकड़ों के अनुसार, बिहार के बेगूसराय जिले में 67.32 प्रतिशत, भोजपुर में 53.24 प्रतिशत, बक्सर में 55.10 प्रतिशत, दरभंगा में 58.38 प्रतिशत, गोपालगंज में 64.96 प्रतिशत, खगड़िया में 60.65 प्रतिशत, लखीसराय में 62.76 प्रतिशत, मधेपुरा में 65.74 प्रतिशत, मुंगेर में 54.90 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 64.63 प्रतिशत, नालंदा में 57.58 प्रतिशत, पटना में 55.02 प्रतिशत, सहरसा में 62.65 प्रतिशत, सारण में 60.90 प्रतिशत, शेखपुरा में 52.36 प्रतिशत, सीवान में 57.41 प्रतिशत और वैशाली जिले में 59.45 प्रतिशत मतदान हुआ है. शेखपुरा जिले में सबसे कम वोट डाले गए हैं.
विधानसभा सीट के हिसाब से शाम 5 बजे तक मीनापुर में सबसे अधिक 73.29 प्रतिशत वोट डाले गए हैं. कुम्हरार विधानसभा सीट पर सबसे कम 39.52 प्रतिशत मतदान हुआ है.
राघोपुर में 64.01 प्रतिशत वोटिंग हुई है. यहां से तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं. तेज प्रताप यादव महुआ से प्रत्याशी हैं, जहां 54.88 प्रतिशत मतदान हुआ.
पहले फेज में नीतीश कुमार सरकार के दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, आरजेडी नेता और महागठबंधन में सीएम फेस तेजस्वी यादल, तेजप्रताप यादव मंत्री अशोक चौधरी समेत प्रमु चेहरों के भाग्य का फैसला इवीएम में बंद हो गया है.
