जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल (UISL ) के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा का निधन हो गया है. वे 58 साल के थे. उनके निधन की खबर से कॉरपोरेट जगत में शोक है.
टाटा स्टील कारपोरेट कम्युनिकेशन ने उनके निधन की जानकारी दी है. उनका अंतिम संस्कार 9 दिसंबर पार्वती घाट पर होगा.
58 वर्षीय सिन्हा अस्वस्थ चल रहे थे. रविवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया।
टाटा स्टील प्रबंधन ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि वे संगठन के लिए प्रेरणादायक और प्रभावशाली नेतृत्वकर्ता थे. सहकर्मियों के अनुसार, वे हमेशा टीमवर्क, संवाद और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते थे.
कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रितुराज सिन्हा के असामयिक निधन से संगठन ने एक दूरदर्शी, विनम्र और अत्यंत समर्पित नेतृत्वकर्ता को खो दिया है।
उनकी कार्यशैली ने कंपनी के कई विभागों में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लाई. शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं में बड़ा योगदान रहा है.
ऋतुराज सिन्हा 2022 नवंबर में टाटा स्टील की UISL में एमडी का पद भार संभाला.
वे मृदुभाषी और प्रेरणादायी नेतृत्वकर्ता रहे. ऋतुराज सिन्हा अपने शांत स्वभाव, सरलता और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए कॉरपोरेट अधिकारियों के बीच जाने जाते थे.
इस बीच जमशेदपुर पश्चिम से विधायक सरयू राय ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है.
उन्होंने एक्स पर कहा है, “टाटा स्टील युआईएसएल के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिंहा का आकस्मिक निधन दुःखद एवं मर्मांतक है. उनसे अभी काफी उम्मीदें थीं. इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के साथ वे एक कुशल प्रबंधक थे. जमशेदपुर की जनसुविधा ज़रूरतों के पर्याय व्यक्तित्व के नहीं रहने से सुधार के प्रयासों को धक्का लगा है.”
