रांचीः वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरे की रिहाई की मांग को लेकर और अमेरिकी कार्रवाई के खिलाफ रांची में विभिन्न वामपंथी दलों और सामाजित संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया.
वामपंथी संगठनों सामाजिक संस्थाओं और नागरिक समाज के द्वारा वेनेजुएला पर अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए लोगों से वेनेजुएला की जनता के साथ एकजुटता व्यक्त करने की अपील की.
विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदिता भट्टाचार्य और संचालन प्रकाश विपल्व ने किया.
वाम दलों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा है कि वे दुनिया भर की सभी लोकतांत्रिक और शांतिप्रिय ताकतों से इस साम्राज्यवादी आक्रमण और ट्रंप शासन द्वारा औपनिवेशिक अधीनता की एक नई व्यवस्था थोपने के प्रयासों के खिलाफ़ खड़े होने का आह्वान करते हैं.
उन्होंने कैरिबियन क्षेत्र में अमेरिकी हस्तक्षेप के खूनी इतिहास का नवीनतम अध्याय बताते हुए लोकतांत्रिक ताकतों से अपील की वेनेजुएला के लोगों के साथ अटूट एकजुटता के साथ खड़े हों क्योंकि वे साम्राज्यवादी हस्तक्षेप से मुक्त होकर अपनी संप्रभुता, अपने राजनीतिक और आर्थिक मार्ग को तय करने के अपने अधिकार की रक्षा कर रहे हैं।
मादुरे की रिहाई को लेकर किए गए इस प्रदर्शन में शुभेंदु सेन, अजय सिंह ,आलोक कुजूर, फादर टोनी ,अफजल अनीश , नंदिता भट्टाचार्य,झारखंड के प्रसिद्ध फिल्मकार मेघनाथ प्रवीर पीटर, आरएन सिंह, सुखनाथ लोहार, अनिर्बन ,एसके राय, वीरेंद्र जी, रमेश कुमार , इकबाल,विजय कुमार, सत्य प्रकाश ,निखिल कुमार ,ऐती तिर्की ,शांति सेन,दीप्ति लॉरेंस ,सुशीला तिग्गा, गीता तिर्की ,सुषमा गाड़ी , सुमी उरांव ,मंजू देवी, भीम साव, जगरनाथ उरांव,मोहन दत्ता, इनामुल हक ,संतोष कुमार ,सुदामा खालखो, नसीम अंसारी, शेख सहजुल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
