रांचीः झारखंड के तीन विश्वविद्यालयों में नए कुलपतियों की नियुक्ति कर दी गई है. इस बाबत लोकभवन से अधिसूचना जारी कर दी गई है.
जारी अधिसूचना के मुताबिक लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत प्रो. राजीव मनोहर को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) रांची का कुलपति नियुक्त किया गया है.
उनकी नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी. वे अधिकतम तीन वर्षों की अवधि तक या कुलाधिपति की इच्छाानुसार इस पद पर बने रहेंगे.
इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय, दिल्ली में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. एला कुमार को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त किया गया है.
वहीं, नालंदा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और डीन के पद पर कार्यरत प्रो. अभय कुमार सिंह को झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय, रांची का कुलपति नियुक्त किया गया है.
तीनों कुलपति पदभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम तीन वर्षों तक इस पद पर बने रहेंगे या कुलाधिपति की इच्छाानुसार उनका कार्यकाल तय होगा.
