रांचीः झारखंड में बरही से बीजेपी के विधायक मनोज यादव विधानसभा में लोक लेखा समिति के सभापित नियुक्त किए गए हैं.
झारखंड विधानसभा सचिवालय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न स्थायी समितियों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है.
गांडेय की झामुमो विधायक कल्पना सोरेन महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति बनी हैं. 2025-26 में भी कल्पना सोरेन ही इस समिति की सभापति थीं.
जमशेदपुर पश्चिम के जदयू विधायक सरयू राय को प्रत्यायुक्त विधान समिति की जिम्मेदारी दी गई है.
विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने कुल 25 समितियों का गठन किया है, जिनमें नियम समिति, विशेषाधिकार समिति और याचिका समिति के सभापति स्वयं अध्यक्ष रहेंगे.
लिट्टीपाड़ा के झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू प्राक्कलन समिति के सभापति बने हैं.
अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सभापति महेशपुर के झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी बनाए गए हैं.
जबकि खरसावां के झामुमो विधायक दशस्थ गागराई आवास समिति के सभापति बने हैं. वहीं, संरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के सभापति झामुमो विधायक निरल पुरती होंगे.
प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति की जिम्मेदारी दुमका के झामुमो विधायक बसंत सोरेन को दी गई है, जबकि सरकारी आश्वासन समिति के सभापति निरसा के भाकपा माले विधायक अरूप चटर्जी बनाए गए हैं.
गुमला के झामुमो विधायक भूषण तिर्की शून्य काल के सभापति होंगे.
इनके अलावा सीपी सिंह को विधायक निधि अनुसरण समिति का सभापति, उदय शंकर सिंह को पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति का सभापति, प्रदीप यादव को जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति का सभापति, प्रकाश राम को गैर सरकारी संकल्प समिति का सभापति नियुक्त किया गया है.
सत्येंद्र नाथ तिवारी को पुस्तकालय विकास समिति का सभापति, सुरेश पासवान को अंगत प्रश्न क्रियान्वयन समिति का सभापति, उमाकांत रजक को निवेदन समिति का सभापति, रामचंद्र सिंह को सदाचार समिति का सभापति, सविता महतो को युवा कल्याण संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति के सभापकति होंगे.
डॉ. नीरा यादव को सामान्य प्रयोजन समिति का सभापति, रामेश्वर उरांव को आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति का सभापति और विकास कुमार मुंडा को खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के समिति का सभापति नियुक्त किया गया है.
