रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में भुरकुंडा सौंदा दो मोहानी के पास पुलिस से हुई मुठभेड़ में कुख्यात राहुल दुबे गैंग के सदस्य सन्नी सिंह के पैर में गोली लगी है.
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. एसपी अजय कुमार जायजा लेने घटना स्थल पर पहुंचे हैं.
सन्नी सिंह को जख्मी हालत में सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा भेजा गया. पुलिस ने घटना स्थल पर से दो देसी पिस्तौल, एक मोबाइल, एक लेदर बैग बरामद किए हैं.
यह घटना सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे की है. राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के लिए एसपी ने एक एसआईटी गठित की है.
गठित टीम द्वारा कोयला क्षेत्र में लगातार क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है. सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सनी सिंह भुरकुंडा क्षेत्र में है और अपने गिरोह के अपराधकार्मियों के साथ मिलकर इस क्षेत्र में कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है.
पुलिस भुरकुंडा स्थित दुमहान मंदिर के पास पहुंची, तो अपराधियों ने पुलिस कि गाड़ी देखते ही पुलिस पर फायरिंग कर दी. पतरातू के थाना प्रभारी पतरातू की गाड़ी के शीशा और बंपर मे गोली लगी. थाना प्रभारी इस हमले में बाल-बाल बच गए.
जवाबी कार्रवाई मे सन्नी सिंह के दाहिने पैर मे गोली लगी और वह जख्मी होकर गिर गया. सन्नी सिंह रेलीगढ़ा का रहने वाला है.
