रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार की शाम रांची रांची लौट आए हैं.
करीब दस दिनों से वे असम में कैंप कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में जोरदार प्रचार किया.
असम में झारखंड मुक्ति मोर्चा 16 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है.
रांची आने से पहले मंगलवार को हेमंत सोरेन ने कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की.
उन्होंने कहा, “असम में मां कामाख्या के पावन धाम में आज पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य, उन्नति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. तीर-धनुष के संकल्प के साथ आपका अपना जेएमएम शोषित, वंचित और आदिवासी समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और आपको हक-अधिकार दिलाकर रहेगा.”
उधर हेमंत सरकार में शामिल कांग्रेस कोटा की मंत्री दीपिका सिंह पांडेय और शिल्पी नेहा तिर्की भी असम में पार्टी का प्रचार कर वापस लौट आईं हैं.
झारखंड में झामुमो गठबंधन में कांग्रेस शामिल है, लेकिन असम में दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं.
