रांचीः राज्य में गैस सिलिंडर की आपूर्ति और किल्लत को लेकर गुरुवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने अधिकारियों तथा गैस एजेंसियों के संचालकों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की.
उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित डिलीवरी (बैकलॉग) दस दिनों में समाप्त किए जाएं. उन्होंने कहा है कि अगले 10 दिनों में गैस की किल्लत समाप्त हो जाएगी.
मंत्री ने खासतौर पर रांची, जमशेदपुर और धनबाद जैसे प्रमुख जिलों में अधिक बैकलॉग के कारणों को जानना चाहा.
समीक्षा में बताया गया कि सबसे ज्यादा रांची में करीब 86 हजार ऑर्डर बैकलॉग में हैं.
इसके तहत डीएसओ को आवेदन के साथ विशेष परिस्थिति में गैस सिलेंडर लेने के लिए शादी या श्राद्ध कर्म का आमंत्रण पत्र देना होगा. राज्य सरकार इन मौकों पर अधिकतम तीन सिलेंडर मुहैया कराने का फैसला लिया है
उन्होंने अधिकारियों और एजेंसियों को निर्देश दिया कि इन जिलों में प्राथमिकता के आधार पर लंबित ऑर्डर तुरंत डिलीवर किए जाएं.
साथ ही एलपीजी की उपलब्धता, मांग और डिलीवरी की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि सप्लाई चेन दुरूस्त हो सके.
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि शादी-विवाह और धार्मिक अनुष्ठानों जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर गैस की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.
इसके लिए सरकार ने शादी समारोह, श्राद्ध कर्म, यज्ञ एवं अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए गैस सिलेंडर जिला आपूर्ति पदाधिकारी के आदेश से मुहैया कराने का निर्णय लिया है.
इसके तहत डीएसओ को आवेदन के साथ विशेष परिस्थिति में गैस सिलेंडर लेने के लिए शादी या श्राद्ध कर्म का आमंत्रण पत्र देना होगा. राज्य सरकार इन मौकों पर अधिकतम तीन सिलेंडर मुहैया कराने का फैसला लिया है
