रांचीः अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीइओ अनुराग बेहर और उनके सहयोगियों ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान रांची में बन रहे अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, 1000 बेड का मेडिकल कॉलेज और अस्पताल तथा स्कूल की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई.
साथ ही राज्य में साझा सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्रों पर भी बातचीत हुई.
गौरतलब है कि रांची के निकट इटकी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा 150 एकड़ भूमि पर 1300 बेड का अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है. इस अस्पताल के 75 प्रतिशत (975) बेड पूरी तरह से मुफ्त चिकित्सा के लिए आरक्षित रहेंगे. परिसर में ओपीडी सेवा शुरू हो चुकी है और मुख्य अस्पताल का निर्माण तेजी से प्रगति पर है.
इस परिसर के विस्तार के साथ एक बड़ा विश्वविद्यालय भी स्थापित किया जा रहा है.
मुख्यमंत्री ने पोषण के क्षेत्र में भी काम को लेकर साझा फाउंडेशन से सहयोग की अपेक्षा की है.
