बिहार विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने 25 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. इनमें 23 उम्मीदवार मुस्लिम थे. इन 23 में से पांच उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. चुनाव जीते ये सभी उम्मीदवार सीमांचल से हैं.
उधर महागठन में 60 सीटों पर चुनाव लड़ी कांग्रेस को सिर्फ छह सीटों पर जीत मिली है. जबकि 15 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली विकासशील इंसान पार्टी खाता नहीं खोल सकी है.
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में पांच सीटों पर मिली जीत पर कहा है कि ये बिहार की जनता का फैसला है. इसे कुबूल करना है.
जीत का दमदार प्रदर्शन
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने इस चुनाव में सीमांचल में अपनी पकड़ का परिचय दिया. 24 से 25 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गए और पार्टी ने पांच सीटें जीत लीं. जोकिहाट, अमोर, ठाकुरगंज, बहादुरगंज, बैसी और कोचाधामन की सीट पर पार्टी की जीत हुई है. ओवैसी की पार्टी को कुल 1.89% वोट मिले हैं.
कोचधामन सीट से एआईएमआईएम के उम्मीदवार मोहम्मद सरवर आलम जीते हैं.
उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के मुजाहिद आलम को 23021 वोटों से हराया.
यहां आरजेडी प्रत्याशी ने हाल ही में जनता दल (यूनाइटेड) छोड़कर आरजेडी का दामन थामा था.
आरजेडी ने अपने मौजूदा विधायक का टिकट काटकर इन्हें प्रत्याशी बनाया था.
यहाँ बीजेपी की वीणा देवी को 44858, आरजेडी के मुजाहिद आलम को 58839, बहुजन समाज पार्टी के राजेश कुमार बैठा 1565 और जन सुराज पार्टी से अबू अफफान फ़ारूक़ी को 1976 वोट मिले.
एआईएमआईएम उम्मीदवार अख़्तरुल ईमान ने अमौर विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है. उन्होंने जनता दल यूनाटेड को 38 हजार से अधिक वोटों से हराया.
अख़्तरुल ईमान ने 100836 वोट हासिल किए जबकि जेडीयू के सबा जफ़र को 61908 वोट मिले.
कांग्रेस के अब्दुल जलील मस्तान को 52791 वोट मिले.
एआईएमआई उम्मीदवार गुलाम सरवर ने बैसी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है.
उन्होंने 92766 वोट हासिल किए. सरवर ने भारतीय जनता पार्टी के विनोद कुमार को 27251 वोट से हराया. विनोद कुमार को 65515 वोट मिले.
आरजेडी के अब्दुस सुभान तीसरे स्थान पर रहे. उन्हें 56 हजार वोट मिले.
जोकीहाट विधानसभा सीट पर एआईएमआईएम प्रत्याशी मोहम्मद मुर्शीद आलम ने 28803 वोटों से जीत हासिल की है.
उन्होंने जेडीयू प्रत्याशी मंजर आलम को हराया. जनसुराज पार्टी प्रत्याशी सरफ़राज आलम तीसरे स्थान पर रहे.
बहादुरगंज विधानसभा सीट से एआईएमआईएम के तौसीफ़ आलम ने 28726 वोटों से जीत हासिल की. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद मसावर आलम को हराया.
तौसीफ़ आलम को कुल 87315 वोट, मसावर आलम को 58589 वोट और कलीमुद्दीन को 57195 वोट मिले.
इस बार मुक़ाबला सीधा ओवैसी की पार्टी और महागठबंधन उम्मीदवार के बीच सिमटा रहा.
