रांचीः गृह मंत्री अमित शाह का रांची एयरपोर्ट पर शनिवार की शाम झारखंड प्रदेश भाजपा के नेताओं ने स्वागत किया.
बंगाल के पुरुलिया में चुनावी दौरा के बाद दिल्ली लौटने के क्रम में कुछ देर के लिए रांची एयरपोर्ट पर रुके थे.
इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय राज्यमंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, चंपाई सोरेन विधायक नवीन जयसवाल और विधायक सीपी सिंह ने शाह का स्वागत किया.
कुछ देर रूकने के बाद अमित शाह दिल्ली के लिए रवाना हो गए. इन दिनों वे लगातार बंगाल के दौरे पर हैं. शुक्रवार को उन्होंने भाजपा का घोषणा पत्र, जिसे पार्टी ने भरोसा पत्र नाम दिया है, उसके लोकापर्ण में भी मौजूद रहे.
