आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम ज़िले के रायवरम के पास एक सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है.
गुरुवार सुबह स्थानीय टाइल खदानों के पास एक निजी बस और एक डंपर ट्रक की टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई.
इस हादसे में बस में यात्रा कर रहे 14 लोगों की मौत हो गई.
ख़बरों के मुताबिक इस हादसे में कुछ अन्य यात्री भी घायल हुए हैं. दुर्घटना में बस और ट्रक बुरी तरह जल गए.
इस हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया है और प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हज़ार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है.
इस बस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी शोक जताया है.
