सरायकेलाः आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के लिए हुए चुनाव में वार्ड 18 के पार्षद अंकुर सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी अर्चना सिंह को एक मत से हरा दिया.
अंकुर के समर्थन में 18 जबकि अर्चना के समर्थन में 17 पार्षदों ने वोट किए.
इस नतीजे के साथ डिप्टी मेयर पद के लिए जारी सियासी खींचतान खत्म हुआ.
पहली बार चुनावी मैदान में उतरे अंकुर सिंह ने अपनी रणनीति और समर्थकों की एकजुटता से डिप्टी मेयर बनने में सफल रहे.
