असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है.
नगांव से लगातार दो बार के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है.
ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि प्रद्युत बोरदोलोई कल भाजपा में शामिल हो सकते हैं. वहीं इस राजनीतिक घटनाक्रम से राज्य की चुनावी रणनीति और समीकरणों पर महत्वपूर्ण असर भी पड़ सकता है.
भूपेन बोरा के इस्तीफे के बाद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.
इस बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि अगर बोरदोलोई भाजपा में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत करेंगे.
उन्होंने यह भी कहा कि अगर बोरदोलोई भाजपा में शामिल होते हैं तो भाजपा उन्हें आगामी चुनावों में टिकट दे सकती है.
9 अप्रैल को असम में विधानसभा चुनाव होना है. ऐसे में दो बार के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई का इस्तीफा कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
