जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत साकरा स्थित केनरा बैंक में लुटेरों ने बंदूक और देशी कट्टे की नोक पर पंद्रह लाख रुपये लूट लिए.
यह घटना मंगलवार दोपहर की है. लुटेरे बैंक में घुसते ही सभी स्टाफ और ग्राहकों से उनके मोबाइल फोन ले लिए और सभी को बंधक बना लिया. सहायक प्रबंधक सौरभ वर्मा की गले की चेन और अंगूठी भी लुटेरों ने छीन लिए.
लूट की घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे बाहर से ताला लगाकर भाग गए. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बहरागोड़ा पुलिस को दी.
घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कटर से मेन गेट का ताला काट कर सभी लोगों को को मुक्त कराया. घटना की सूचना पाकर घाटशिला डीएसपी अजीत कुमार कुजूर मौके पर पहुंचे. बैंक के अधिकारी से घटना संबंधित विस्तृत जानकारी ली. घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.
बैंक के अंदर चार लुटेरे घुसे थे, जबकि बैंक के बाहर दो लोग थे. सभी मुंह पर रूमाल और मास्क लगाये थे. लुटेरे मुंह में माक्स एवं रुमाल से बांधे हुए खड़े थे.
घटना को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर साकरा (चित्रेश्वर रोड) होते हुए फरार हो गए. लूट के दौरान बैंक के कर्मचारियों के साथ वे हिंदी में बात कर रहे थे, जबकि आपस में बांग्ला में बात कर रहे थे.
