पटनाः प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पहली सूची में 51 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं.
इसके साथ ही जन सुराज ने 11 अक्टूबर से चुनावी अभियान शुरू करने का एलान किया है. प्रशांत किशोर ने पहले ही कहा है कि पार्टी अकेल दम पर राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
जन सुराज के अध्यक्ष उदय सिंह ने प्रेस वार्ता में उम्मीदवारों की सूची जारी की. उन्होंने बताया कि जन सुराज ने वाल्मीकिनगर से दिग नारायण प्रसाद, लौरिया से सुनील कुमार, हरसिद्धि से अवधेश राम, ढाका से लाल बहादुर प्रसाद, सुरसंड से उषा किरण, रुन्नीसैदपुर से विजय कुमार साह, बेनीपट्टी से मोहम्मद परवेज आलम, निर्मली से राम प्रवेश कुमार यादव और सिकटी से राघिब बबलू को प्रत्याशी बनाया है।
पार्टी की पहली लिस्ट में जाति और क्षेत्रीय संतुलन का खास ध्यान रखा गया है। 51 में से 17 टिकट अत्यंत पिछड़ा वर्ग को, 11 पिछड़ा वर्ग को, लगभग 9 अल्पसंख्यक समुदाय को और शेष सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को मिले हैं।.
जन सुराज की टीम ने साफ कहा है कि यह शुरुआत भर है. आने वाले हर एक-दो दिन में नई सूची जारी करेंगे, जिससे सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा को पूरा किया जा सके.
