बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों पर बीजेपी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “लोहा लोहे को काटता है. बिहार में कुछ दलों ने तुष्टिकरण वाला एम-वाई फ़ॉर्मूला बनाया था. आज की जीत ने नया सकारात्मक एम-वाई फार्मूला दिया है- महिला और यूथ.”
उन्होंने कहा, “बिहार देश के उन राज्यों में है जहां सबसे ज़्यादा युवाओं की संख्या है और इसमें हर धर्म हर जाति के युवा हैं. उनकी इच्छा है उनकी आकांक्षा और उनके सपनों ने जंगलराज वालों के पुराने सांप्रदायिक एम-वाई फ़ॉर्मूले को ध्वस्त कर दिया है. मैं बिहार के युवाओं, बहनों बेटियों, किसानों, श्रमिकों, दुकानदारों, मछलीपालकों को बधाई देता हूं.”
“नीतीश जी ने शानदार नेतृत्व दिया. बीजेपी के नेताओं ने बहुत मेहनत की. एनडीए के कार्यकर्ताओं ने बूथ लेवल पर अद्भुत तालमेल बिठाया.”
बिहार में एनडीए को भारी बढ़त मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है.
