रांचीः भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग से लातेहार के नगर पंचायत अध्यक्ष बिलासी देवी के पति निलेश टोप्पो को चुनाव परिणाम तक तत्काल उनके पद से मुक्त किया करने अथवा तबादला क मांग की है.
सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचान आयोग को इस बाबत एक मांग पत्र सौंपा है. किया जाय ।
निलेश टोप्पो सहायक सोशल सिक्योरिटी सेल समाहरणालय में पदस्थापित हैं,
सुधीर श्रीवास्तव का कहना है कि सरकारी कर्मचारी टोप्पो अपनी पत्नी बिलासी देवी को जिताने के लिए पद और तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं.
यह मामला सर्विस कोड ऑफ़ कंडक्ट का है साथ ही यह हितों के टकराव (कॉन्फ़्लिक्ट ऑफ़ इंटरेस्ट) का भी मामला बनता है. पूर्व में इसकी शिकायत तीन दिन पहले नौ फरवरी को लातेहार जिला निर्वाची अधिकारी सह अपर समाहर्ता के पास की गई थी, पर अभी तक कोई कारवाई नहीं की गई. जबकि नियम यह है की कोई सरकारी पदाधिकारी की पत्नी या पति या रिश्तेदार चुनाव लड़ रहे हों तो उस व्यक्ति को पहले से इसकी घोषणा निर्वाची पदाधिकारी एवं अपने विभाग में देनी होती है कि चुनाव परिणाम तक उन्हें उक्त पद से मुक्त रखा जाए.
निलेश टोप्पो को शिकायत के बाद भी जिला निर्वाची अधिकारी द्वारा नहीं हटाया जाना यह संदेह पैदा कर रहा है कि चुनाव निष्पक्ष नहीं होगा. प्रतिनिधिमंडल में सूरज चौरसिया और सुबोध कांत शामिल थे.
