रांचीः बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद अरुण सिंह ने कहा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 9 वीं बार लगातार प्रस्तुत बजट सराहनीय,ऐतिहासिक और भारत के भविष्य को सशक्त बनाने वाला है. इस बजट में झारखंड को टैक्स से 51,236 करोड़ रुपए झारखंड को मिलेंगे जबकि ग्रांट्स इन ऐड के रूप में 17,057 करोड़ रुपए मिलेंगे. विशेष सहायत अनुदान केलिए 11567 करोड़ रुपए मिलेंगे.
उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार के द्वारा 16 गुना राशि बढ़ाई गई, लेकिन राज्य की ठगबंधन सरकार केंद्रीय राशि को घोटाला और भ्रष्टाचार में बर्बाद कर रही. यहां आर्थिक कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार चरम पर है.
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण संगठनिक बैठक संपन्न हुई. बैठक में मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत लोक कल्याणकारी बजट सहित अन्य सांगठनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री सांसद अरुण सिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे.
बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अरूण सिंह ने केंद्र सरकार क बजट की तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह बजट भारत के हर नागरिक के सपनों आकांक्षाओं और भविष्य की मजबूत नींव रखने वाला है
झारखंड को बहुत कुछ दिए
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रयासों से आज झारखंड में 18.8 लाख किसान पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ ले रहे. 1.35 करोड़ लोगों के पास आयुष्मान कार्ड हैं. पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना से 2.64 करोड़ लोगों तक 5 किलो अनाज प्रतिमाह दिए जा रहे. जल जीवन मिशन में 34.4 लाख घरों तक नल जल योजना पहुंची है. अटल पेंशन योजना में 25.6 लाख लाभार्थी हैं. पीएम सुरक्षा बीमा योजना में 1.6 करोड़ लोगों का पंजीकरण है.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विकसित भारत के साथ विकसित झारखंड का भी संकल्प पूरा करने का प्रयास कर रही है.
केंद्र की योजनाओं के अलावा झारखंड सरकार यह नहीं बता सकती कि उसने कौन सी बड़ी योजना को पिछले 6 वर्षों में साकार किया है. प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक भी उपस्थित थे.
