बिहार में दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर जयपुर के ऐतिहासिक गोविंददेवजी मंदिर में दर्शन के दौरान भावुक हो गईं. उनकी आंखों से आंसू बहने लगे.
भक्ति और संगीत से भरे उस माहौल में मैथिली खुद को संभाल नहीं पाईं और उनकी आंखों में आंसू छलक पड़े.
उन पलों को साझा करते हुए उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “आज तक मैंने ऐसा कभी महसूस नहीं किया था. जब मैं जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची, तो वहां का वातावरण, भक्तों के भजन, घंटियों और तालियों की गूंज ने मन को इतना छू लिया कि मैं खुद को संभाल नहीं पाई। आंखों से आंसू बहते रहे और ऐसा लगा जैसे मन का सारा बोझ हल्का हो गया हो.”

मैथिली ठाकुर अपने दोनों भाइयों- ऋषभ और अयाची के साथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं. उसी दौरान मंदिर परिसर में एक भजन गूंज रहा था “आज तो नवेली राधा गोरल पूजण आई छै…”.