रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने विधानसभा में रखी गई सीएजी रिपोर्ट में कथित उजागर करोड़ों की वित्तीय गड़बड़ी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
साहू ने कहा कि हेमंत सरकार एकतरफ पैसे का रोना रोती है. गरीब कल्याण योजनाओं को लागू करने ,सड़क,बिजली ,पानी,शिक्षा स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास केलिए केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करती है. लेकिन सच्चाई क्या है वह सीएजी की रिपोर्ट बता रही है.
उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में स्पष्ट है कि 14 वें वित्त आयोग के 486करोड़ रुपए राज्य सरकार द्वारा नियम नहीं बनाने के कारण नहीं मिले जबकि सरकार 258 करोड़ रुपए खर्च नहीं कर सकी.,पंचायत भवनों के निर्माण में अनियमितताएं बरती गई, लेकिन योजनाओं की सोशल ऑडिट नहीं कराई गई.
उन्होंने कहा कि वित्तीय अनियमितता का हाल ऐसा कि 7592 करोड़ रुपए के उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं मिले हैं.
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में वित्तीय कुप्रबंधन चरम पर है. हेमंत सरकार राज्य के वित्तीय कुप्रबंधन पर श्वेतपत्र जारी करे. साथ ही राज्य के खजाने से हुए हजारों करोड़ रुपए की लूट की सीबीआई जांच हो.
