चाईबासाः चाईबासा के टोंटो क्षेत्र के ग्रामीणों ने शुक्रवार को राज्य के परविहन मंत्री दीपक बिरूआ के आवास का घेराव किया. और जमकर नारेबाजी की.
रमेश बलमचू के अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीण मीलों पैदल चलकर, बारिश में भीगते हुए चाईबासा शहर पहुंचे थे. जोजोहातु से केच्चाबाइपी तक सड़क निर्माण की मांग वर्षों पुरानी है. बारिश में ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाती है. बार- बार आश्वासान के बाद भी इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो रहा.
गुस्साये ग्रामीण इसी समस्या और आश्वासन से वाकिफ कराने मंत्री के आवास पर पहुंचे थे. ग्रामीणोंका कहना था कि इस समस्या को लेकर उपायुक्त को भी आवेदन दिया गया था.
ग्रामीणों के घेराव प्रदर्शन को देखते हुए जिले के उपायुक्त मंत्री के आवास के सामने पहुंचे. उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बरसात खत्म होने के बाद सड़क निर्माण का काम पूरा कराया जाएगा.
