संसद के बाहर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर कसे तंज ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है.
भाजपा राहुल गांधी पर सिखों के अपमान का आरोप लगा रही है.
बुधवार को उस समय स्थिति थोड़ी असहज हो गई, जब सीढ़ियों पर नारेबाजी करते नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वहां से गुजरते केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कह दिया. वहीं राहुल के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता को देश का दुश्मन बता दिया.
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच थोड़ी नोंकझोंक भी दिखाई दी. लेकिन बाजू में मौजूद अन्य कांग्रेस नेताओं ने राहुल को रोक लिया।
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस सहित अन्य सांसदों के साथ मकर द्वारा की सीढ़ियों पर नारेबाजी कर रहे थे.
इसी दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री नवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुजर रहे थे. बिट्टू को देखते ही राहुल गांधी ने तंज कस दिया. इन सबके बीच राहुल ने आगे बिट्टू की तरफ हाथ मिलने के लिए अपना हाथ आगे करता हुए कहा कि, “नमस्ते भाई मेरे गद्दार दोस्त, चिंता मत करो तुम वापस आओग.”
राहुल के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री ने उसी जुबान पर जवाब दिया. बिट्टू ने हाथ मिलाने से इनकार करते हुए कहा कि, “देश का गद्दार…” और बाजू से संसद के अंदर जाने लगे.
इधर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को संसद के मकर द्वार पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच हुई नोकझोंक पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि कांग्रेस की मानसिकता में अब भी बदलाव नहीं हुआ है और आज हुई घटना उसका जीता जागता प्रमाण है.
मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “राहुल गांधी ने आज संसद में सिख मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ जिस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल किया, उन्हें गद्दार कहा, इसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. यह बयान बड़ा शर्मसार करने वाला है.”
