चतराः नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ बाबू सोमवार को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए.
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रहमान का स्वागत किया.
इस मौके पर झामुमो के जिलाध्यक्ष नीलेश ग्यासेन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.
हेमंत सोरेन ने कहा कि अताउर रहमान के शामिल होने से पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी और नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी.
पार्टी में शामिल होने के बाद अताउर रहमान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनहित के मुद्दों पर कार्य करेंगे और चतरा शहर के विकास के लिए पूरी निष्ठा से प्रयासरत रहेंगे.
गौरतलब है कि राज्य में 48 नगर निकायों के नतीजे सामने आने के बाद राजनीतिक गतिविधियां और तेज हुई हैं. इस बार सत्तारूढ़ जेएमएम ने भी शहरों में अपनी पकड़ बढ़ाई है. अलबत्ता राज्य के नौ नगर निगम मे दो- गिरिडीह और देवघर में झामुमो समर्थित उम्मीदवारों ने मेयर पद पर जीत दर्ज की है.
इनके अलावा कई नगर परिषद और नगर पंचायत में भी अध्यक्ष पद पर जेएमएम समर्थित उम्मीदवार जीते हैं.
