रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना हाजत में कथित तौर पर हत्या के एक आरोपी की मौत के मामले में लापरवाही बरतने को लेकर नामकुम के थाना इंचार्ज समेत सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने जांच बैठा दी है.
नामकुम पुलिस ने एक नाबालिग के अपहरण और हत्या के आरोप में जगाई मुंडा को गिरफ्तार किया था. इस दौरान हाजत में आरोपी की मौत हो गई. एससपी ने कहा है कि इस मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई जाएगी.
थाना प्रभारी के खिलाफ अनुशासनिक कारवाई भी की जाएगी. इस मामले में माननीय मानवाधिकार आयोग के द्वारा भी निर्धारित जांच के मानकों के अनुरूप कार्रवाई की जा रही है.
