दुमकाः दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया गांव के पास मेला देख कर लौट रहे रहे किशोरवय के दो लड़के और एक लड़की पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में एक लड़के की मौत हो गई है. जबकि दूसरे लड़के और लड़की को गंभीर चोट लगी है. दोनों का इलाज चल रहा है.
इससे पहले बदमाशों ने लड़की का अगव करने का प्रयास किया. लड़के के साथी दोनों लड़कों ने इसका विरोध किया, तो बदमाश हमलावर हो गए.
घटना गुरुवार रात की है. लखींद्र और डेविड लड़की के साथ जामा थाना क्षेत्र के तातलोई मेला देखकर बाइक से लौट रहे थे. इस दौरान रास्ते में बदमाशों ने तीनों को बाइक से ओवरटेक कर रोका और किशोरी का अपहरण करने का प्रयास किया. दोनों लड़के लखींद्र और डेविड ने विरोध किया. जिसके बाद बदमाशों ने सभी पर चाकू से हमला कर दिया.
बीती रात अज्ञात बदमाशों ने मेला देखकर लौट रहे किशोर-किशोरी पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में एक किशोर की मौत हो गई. जबकि किशोरी का अपहरण करने का प्रयास किया. चाकूबाजी की घटना में एक किशोर और किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए.
तीनों को इलाज के लिए दुमका में भर्ती कराया गया. जहां, डॉक्टरों ने लखींद्र को मृत घोषित कर दिया. जबकि किशोरी और डेविड का इलाज अस्पताल में चल रहा है. मामले की सूचना पर पुलिस मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची और घायलों से घटना की जानकारी लेते हुए हर एंगल से जांच में जुटी है.
