रांचीः : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जमीन घोटाले से जुड़े मामले में रांची और दिल्ली में नौ ठिकानों पर छापा मारा है. मंगलवार की सुबह से यह कार्रवाई चल रही है. कांके अंचल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कमलेश कुमार सिंह द्वारा किए गए जमीन घोटाले को लेकर ईडी का शिकरंजा कई कारोबारियों पर कसता हुआ दिख रहा है.
जानकारी के मुताबिक रांची में ईडी ने छह ठिकानों तथा दिल्ली में तीन ठिकानों पर छापा मारा है. अलग- अलग ठिकानों से 25 लाख रुपये नकद के अलावा बैंक खाता, जमीन की खरीद बिक्री से संबंधित दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी जब्त किये गये हैं.
खबरों के मुताबिक ईडी की टीम कांके रिसॉर्ट और दुर्गा डेवलपर्स से जुड़े लोगों के ठिकानों पर दबिश मारी है. साथ ही यह जानकारी जुटा रही कि कहां पर जमीन खरीद-बिक्री के मामले में उनके तार कमलेश से जुड़े हैं.
गौरतलब है कि कमलेश सिंह के यहां पूर्व में मारे गए छापे में ईडी ने एक करोड़ नकद और भारी मात्रा में राइफल की गोलियां बरामद की थी. कमलेश ने कांके के सीओ समेत कई अधिकारियों के सांठगांठ से कई एकड़ जमीन की गलत तरीके से खरीद- बिक्री है. इस काम में उसके कई सहयोगी ईडी के रडार पर रहे हैं.
