रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुवार को कांके रोड रांची स्थित आवासीय कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय बॉलीवुड फिल्म “मुर्गा ट्रॉफी” की टीम ने मुलाकात की.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री से फिल्म के डायरेक्टर शशि वर्मा ने झारखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं से जुड़ी कई पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की.
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने में फिल्म प्रोड्यूसर सुजीत उपाध्याय, चंदन आनंद, विजया लक्ष्मी, को-प्रोड्यूसर श्री जयराम महतो शामि थे.
