गढ़वाः झारखंड के गढ़वा जिले में सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.
यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के बेलचंपा गांव के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार में जाती एक स्कॉर्पियो को एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर जोरदार थी. इससे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी.
मृतकों की पहचान नरेंद्र कुमार, जितेंद्र पासवान, बादल पासवान और विक्की पासवान के रूप में हुई है. सभी मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं.
मृतकों में से दो पाण्डु थाना क्षेत्र और दो विश्रामपुर थाना क्षेत्र के भंडार गांव के निवासी थे. ये सभी लोग गढ़वा जिले के बिलासपुर यूपी बॉर्डर से एक कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे.
इस हादसे में गनीमत यह रही कि जिस घर में अनियंत्रित स्कॉर्पियो घुसी, उसमें मौजूद लोग बाल-बाल बच गए.
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. साथ ही टक्कर मारने वाले ट्रक का पता लगाया जा रहा है.
