घाटशिला: घाटशिला उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, चंपाई सोरेन बाबूलाल सोरेन का नामांकन दाखिल कराने पहुंचे थे.
नामांकन के दौरान बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्यह साहू, जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो सहयोगी पार्टी आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो और जदयू के विधायक सरयू राय भी मौजूद रहे.
इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ जुटी. नामांकन के बाद बीजेपी की एक बड़ी सभा हुई. इसे जेएमएम से मुकाबले के लिहाज से शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया. इस सभा में बीजेपी के कई प्रमुख नेता भी मौजूद रहे.
चंपाई सोरेन ने इस सभा में हुंकार भरते हुए कहा कि जेएमएम की सरकार ने राज्य में सबसे ज्यादा आदिवासियों को छला है. जमीन छीनी जा रही है. रोजगार छीने जा रहे हैं. सरकार वादाखिलापी कर रही है. झारखंड का बला भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है.
बाबूलाल सोरेन ने कहा कि यह सरकार सिर्फ मईंया योजना ढो रही है. इसके सिवा सरकार का कोई काम जमीन पर नहीं है। बाबूलाल मरांडी, सुदेश कुमार महतो, विद्युवरण महतो, मधु कोड़ा ने भी सरकार पर निशाने साधे और लोगों से बाबूलाल सोरेन को वोट देने क अपील की.
