घाटशिलाः झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और सबसे बड़े दारोमदार हेमंत सोरेन ने कहा है कि घाटशिला उपचुनाव में प्रचार की कमान संभालते हुए कहा है कि जेएमएम के उम्मीदवार सोमेश सोरेन दूर तक चलेंगे. सोमेश कोरा कागज हैं, जो लिखा जाएगा वही बनेंगे. घाटशिला की जनता उन्हें भरपूर समर्थन देगी.
हेमंत सोरेन ने घाटशिला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत लोग कहते हैं मंत्री नहीं बनाया. हमें पता है कि मंत्री कब बनाना है. सोमेश आने वाली पीढ़ी के लिए राजनीति करेंगे और घाटशिला की जनता की सेवा भी.
चुनावी सभा में हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने विकास, आदिवासी हक और स्थानीय मुद्दों पर जनता से समर्थन मांगा.
11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर मुसाबनी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि एक ओर व्यापारियों की जमात है और दूसरी ओर झारखंड मुक्ति मोर्चा, जो गरीबों, मजदूरों, आदिवासियों और मूलवासियों की पार्टी है.
उन्होंने कहा कि व्यापारी लोग सिर्फ लेते हैं, देते नहीं हैं. अगर उन्हें जरूरत जरूरत पड़े तो वह आपका पैर पकड़ लेंगे और काम निकल गया तो गर्दन पकड़ लेंगे.” इसलिए जनता को तय करना है कि व्यापारी वर्ग के साथ जाना है या झामुमो के साथ.
यह लड़ाई सिर्फ झारखंड की नहीं, बल्कि पूरे देश में आदिवासी और मूलवासी अस्तित्व की लड़ाई है.
उन्होंने कहा, “घाटशिला के हर घर-परिवार और क्षेत्र के विकास, यहां बंद पड़ी माइंस को खोलने के लिए प्रयासरत रहे रामदास दा के निधन के बाद हमारे सामने यह उपचुनाव आया है. स्व रामदास दा के बड़े बेटे सोमेश चंद्र सोरेन आपके बीच झामुमो (गठबंधन) प्रत्याशी के रूप में हैं.”
