गिरिडीहः गिरिडीह जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या की गूंज विधानसभा में भी सुनाई पड़ी.
निमियाघाट थाना क्षेत्र के घुटवाली के पास राकेश महतो की अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को जलाने का प्रयास किया गया. अधजला शव पुलिस ने बरामद किया है. शव के पास ही उनका बाइक भी मिला है.
सुबह इस घटना की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
इससे पहले डुमरी पुलिस निमियाघाट पुलिस स्थल ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का मुआयना किया.
विधानसभा में भी इस घटना की गूंज सुनाई पड़ी. जमुआ से बीजेपी की विधायक मंजू कुमारी ने इसे कमजोर विधि व्यवस्था का उदाहरण बताते हुए जांच की मांग की.
राकेश महतो झामुमो पार्टी के नेता थे. उनकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारे की गिरफ्तारी और उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर डुमरी फुसरो रोड को जाम कर दिया है.
इधर इस हत्या पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने विधानसभा परिसर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि राकेश महतो एक सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता थे. उन्हें बीती रात घर से बुलाकर हत्या की गई है. पुलिस ने उनका अधजला शरीर और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है.
मंत्री ने कहा कि राकेश महतो का मोबाइल रात के 12 बजे तक चालू था. पुलिस अंतिम कॉल के आधार पर भी अनुसंधान करेगी. उन्होंने कहा कि यह बेहद ही दुखदायी घटना है. उम्मीद है कि पुलिस 24 घंटे के अंदर अपराधियों तक पहुंच जायेगी.
