रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भानू प्रताप शाही ने कहा है कि केंद्र सरकार ने झारखंड में पंचायतों के विकास के लिए 2254 करोड़ दिए हैं. लेकिन राज्य सरकार ने केंद्र का आभार प्रकट करना तक उचित नहीं समझा.
पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा नेता ने यह भी कहा है कि इस राशि का पारदर्शिता के साथ सही उपयोग करने के लिए राज्य सरकार जिम्मेवारी तय करे.
प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड निर्माण के बाद इतनी बड़ी राशि एकमुश्त कभी भी ग्रामीण विकास के लिए नहीं मिली.
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार केंद्र से पैसे नहीं मिलने का रोना रोती है, जो निराधार है.
उन्होंने दावा किया है कि पीएम मोदी ने 11 साल में झारखंड के ग्रांट फंड को मनमोहन सरकार के 10 साल के कार्यकाल के मुकाबले 16 गुना अधिक ग्रांट दिए हैं. राज्य में नल जल योजना का हाल बुरा है. झारखंड, देश में नीचे से दूसरे स्थान पर है. इसमें भ्रष्टाचार की ईडी जांच चल रही है. इसी प्रकार पीएम जन मन योजना के तहत लगभग 2050 करोड़ रूपये मोदी जी ने केवल प्रिमिटिव ट्राइब के गांव के कनेक्टिविटी के लिए उनके उत्थान के लिए झारखंड को दिया है. इसकी भी अपेक्षित प्रगति नहीं है.
