रांचीः झारखंड में बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड की बेटी दीपाली रिया ने मिस यूनिवर्स झारखंड-2026 का खिताब जीत लिया है.
रांची में आयोजित फाइनल प्रतियोगिता में रिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की.
रिया के पिता मनोज कुमार शर्मा गोमिया स्थित एलआईसी कार्यालय में शाखा प्रबंधक हैं, जबकि उनकी मां सुधा शर्मा गृहिणी हैं.
रिया ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने पिछले एक वर्ष से लगातार कड़ी मेहनत की.
इस दौरान उन्होंने रैंप वॉक, ग्रूमिंग क्लास और इंटरव्यू की विशेष तैयारी की.
