रांचीः दावोस दौरे पर गए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत मृदुल कुमार ने ज्यूरिख में मुलाकात की.
इस दौरान मुख्यमंत्री को उन्होंने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी.
मुख्यमंत्री सचिवालय के द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि झारखण्ड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के बाद यह पहला आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल है, जो दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग ले रहा है.
दावोस में झारखण्ड की भागीदारी ‘प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास’ विषय पर आधारित है, जो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सतत विकास, विश्वास और दीर्घकालिक आर्थिक परिवर्तन पर केंद्रित उद्देश्य से मेल खाता है.
