रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2024 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है.
अब अभ्यर्थी जेपीएससी की अधिकारिक वेबसाइट https://jpsc.gov.in/ पर 1 दिसंबर 2025 की रात 11:45 बजे तक आवेदन कर सकेंगे.
आयोग ने जानकारी दी है कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम 1 दिसंबर 2025 की रात 11:45 बजे तक है. परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक होगी.
जबकि आवेदन में सुधार (Correction Window) 3 दिसंबर से 5 दिसंबर 2025 तक कर सकेंगे. साथ ही जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, वे निर्धारित समयावधि में अपने विषय या अन्य विवरणों में सुधार कर सकते हैं.
