रांचीः झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने बुधवार को सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को समय पर पूरा करने को कहा है.
कुमार ने कहा है कि मतदाताओं के घरों पर उनके मतदान केंद्र के बीएलओ की जानकारी वाले स्टीकर लगाने के कार्य में तेजी लाएं, ताकि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में सभी मतदाताओं को उनके बीएलओ से संपर्क करने में आसानी हो.
उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से छूटे नहीं, इसे प्राथमिकता में रखें. साथ ही वैसे मतदाता, जिनका अभी भी मतदाता सूची के विगत गहन पुनरीक्षण से वर्तमान मतदाता सूची के मैपिंग नहीं हो सका है वे ECINET के “बुक ए कॉल” फीचर का इस्तेमाल करते हुए अपने मतदान केंद्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लीकेट की सूची तैयार कर लें.
उन्होंने कहा कि इस क्रम में इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि विस्थापित अथवा डिमोलिश घरों के पते पर विगत में रहने वाले मतदाताओं को शिफ्टेड लिस्ट में अनिवार्य रूप से अंकित करें.
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लीकेट की सूची तैयार कर लें. उन्होंने कहा कि इस क्रम में इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि विस्थापित अथवा डिमोलिश घरों के पते पर विगत में रहने वाले मतदाताओं को शिफ्टेड लिस्ट में अनिवार्य रूप से अंकित करें।
रवि कुमार बुधवार को निर्वाचन सदन से ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे.
