चतराः झारखंड के चतरा में तैनात एसएसबी 35वीं बटालयिन के एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है.
देवघर निवासी प्रह्लाद सिंह चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शिला पिकेट पर तैनात थे. मंगलवार की रात उकी उसकी ड्यूटी लगी थी.
रात करीब 10:00 बजे जवान ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल और एसएसबी के कमांडेंट मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी.
जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजा गया है. साथ ही उनके परिजनों को जानकारी दी गई है. यह घटना क्यों और किस हालात में घटी, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान फिलहाल सामने नहीं आया है.
