जमशेदपुर: संसद में बजट पेश किए जाने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैभव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के रेल मंडल से जुड़कर कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है.
इस बार के रेल बजट में झारखंड में रेलवे प्रोजेक्ट्स के लिए 7536 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है.
उन्होंने बताया कि यहां से 12 वंदे भारत और चार अमृत भारत एक्सप्रेस चल रही है. उन्होंने आगे बताया कि दो नए अमृत भारत एक्सप्रेस को स्वीकृति दी गई है, इसमें से एक अमृत भारत एक्सप्रेस जल्द ही धनबाद से कोयंबटूर के बीच चलेगी.
बजट में रेल क्षेत्र के लिए कितना फंड का प्रावधान किया है और किस राज्य को कितनी राशि मिलेगी इस बारे में रेल मंत्री ने देश के सभी रेल मंडल से जुड़कर जानकारी साझा की है.
इस कांफ्रेंस में चक्रधरपुर रेल मंडल से डीआरएम जुड़े थे. इस दौरान टाटानगर रेलवे स्टेशन से स्टेशन निदेशक जुड़े रहे.
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेल मंत्री अश्विनी वैभव ने बताया कि इस बार के रेल बजट में झारखंड को 7536 करोड़ रूपये मिला है.
उन्होंने बताया कि झारखंड में कुल 63 हजार 470 करोड़ के प्रोजेक्ट चल रहे हैं. झारखंड में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई डीपीआर तैयार किए जा रहे हैं.
