रांचीः झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 21 अप्रैल से 21 मई तक जैक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे. एकेडमिक काउंसिल ने शनिवार को परीक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश जारी के हैं.
इसके साथ ही 10 साल के लंबे इंतजार के बाद जेटेट की परीक्षा की राह खुल रही है.
कक्षा एक से पांच और कक्षा छह से आठ तक अलग-अलग परीक्षाएं ली जाएंगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तय की गई है. जबकि अधिकतम आयु सीमा कार्मिक विभाग द्वारा निर्धारित सीमा के अनुरूप होगी.
राज्य में जेटेट की पिछली परीक्षा 2016 में हुई थी. इस वर्ष परीक्षा होने पर अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में 9 वर्ष की छूट मिलेगी. वहीं, 58 वर्ष तक वाले पारा शिक्षक भी परीक्षा मे शामिल हो सकते हैं.
काउंसिल ने कोटिवार क्वालिफाइंग मार्क्स भी निर्धारित कर दिया है. 150 अंको की परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी.
गौरतलब है कि जेटेट की परीक्षा को लेकर झारखंडी युवा लंबे समय से सरकार से गुहार लगाने के साथ आंदोलन भी करते रहे हैं.
विधानसभा के बजट सत्र में भी यह मामला गूंजा था. इस मुद्दे पर अभ्यर्थियों ने धरना- प्रदर्शन भी किया था. एक्स पर जेटेट महाआंदोलन भी चलाया गया था.
