लातेहारः झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) का उग्रवादी लवलेश गंझू ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. लवलेश पर पांच लाख रुपये का इनाम था.
मंगलवार को लातेहार में पलामू जोनल आईजी सुनील भास्कर, एसपी कुमार गौरव और सीआरपीएफ अधिकारियों की मौजूदगी में लवलेश गंझू ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया.
लातेहार पुलिस द्वारा जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा को मुठभेड़ में मार गिराए जाने के बाद नक्सली लवलेश गंझू संगठन में बड़ा चेहरा था.
पिछले 24 मई को पुलिस ने पप्पू लोहरा को मार गिराया था. पप्पू लोहरा के मारे जाने के बाद पुलिस जेजेएमपी के पीछे पड़ी थी. इससे परेशान होकर लवलेश ने सरेंडर कर दिया.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लवलेश के खिलाफ लातेहार सहित अन्य इलाके में कई केस दर्ज हैं. संगठन के कमजोर पड़ जाने के कारण उसने अखिरकार सरेंडर करने का मन बनाया.
